




अक्सर देखा जा रहा था कि शहर के मुख्य बाजार व आसपास के लिंक रोड में शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता था जिससे आहत होकर स्वर्णकार समाज व स्थानीय दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल मुख्यालय में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार से मिला था, जिसके बाद उन्होंने इस बात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही पुलिस गश्ती मुख्य बाजारों व लिंक रोड में कराने को सहमति जताई थी।
बताते चले की बुधवार को भभुआ थाने द्वारा दो सास बहू को ठगी करके लोगों से रुपए और गहने ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था,इसके बाद उनके द्वारा यह बताया गया कि कई स्वर्णकारों के पास ठगे गए गहनों की बिक्री की गई है,ऐसे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई स्वर्णकारों के पास दबीश दी थी इसके बाद ऐसे दुकानदारों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया था। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों में इस बात को लेकर रोष उत्पन्न हो गया कि सामान की सकुशल बरामदगी के बाद भी दुकानदारों को पुलिस प्रशासन द्वारा क्यों उठाया गया जबकि इस मामले में बिक्री किए गए गहनों को दुकानदारों ने सकुशल पुलिस को उपलब्ध करा दिया था। स्थानीय स्वर्णकारों का कहना था कि ऐसे मामले की वजह से दुकानदारों का व्यवसाय करना काफी मुश्किल होता जा रहा है, हम समझ नहीं पाते कि किसके साथ व्यवसाय करें या किसके साथ नहीं। इसके अलावा जब पुलिस द्वारा स्वर्ण व्यवसाईयों के यहां दबिश दी जाती है तो इससे उनकी सामाजिक छवि पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और उनकी दुकानदारी भी चौपट हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक और सामाजिक क्षति का खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। इसी बात को रखने हेतु जब स्वर्णकार समाज का एक शिष्टमंडल बुधवार को डीएसपी प्रदीप कुमार से मिला तो लगे हाथ यह बात भी कह डाली की शहर के मुख्य बाजार स्टुवरगंज में शाम घिरते ही हर कोने पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है।
जिससे स्वर्ण व्यवसायी असुरक्षा महसूस करते हैं साथ ही साथ उन्हें जान माल गंवाने का भी भय बना रहता है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी प्रदीप कुमार ने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुवे तत्काल से मुख्य बाजारों में प्रतिदिन पुलिस गश्त करने की बात कही।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




