ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे’ – तेजप्रताप

पूरा देश होली के जश्न में सराबोर है. इसी बीच बिहार से एक वीडियो सामने आया है, ये वीडियो है आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव का. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने एक पुलिसकर्मी से वर्दी में डांस कराया.

पटना में अपने आवास पर होली समारोह के दौरान आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव के कहने पर एक पुलिसकर्मी नाचता हुआ नजर आया. तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से कहा कि अगर ठुमका नहीं लगाओगे तो सस्पेंड कर दिए जाओगे.

इस घटना के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जंगलराज खत्म हो गया है, लेकिन लालू यादव के युवराज एक पुलिसकर्मी को धमकी दे रहे हैं कि अगर वह (पुलिसकर्मी) उनके निर्देश (नाचने) का पालन नहीं करेगा तो उसे परिणाम भुगतने होंगे. बिहार अब बदल गया है. चाहे तेजस्वी यादव हों, तेज प्रताप यादव हों या लालू यादव के परिवार के कोई भी सदस्य हों- उन्हें यह समझने की जरूरत है कि इस बदलते बिहार के माहौल में ऐसी हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है.

जेडीयू नेता अरविंद निषाद ने कहा कि तेजप्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को जिस तरह ठुमके लगाने का आदेश दिया है, वह लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल को याद दिलाने वाला है. जिस तरह से उन्होंने पुलिसकर्मी को धमकाया वह अनुचित है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में लालू यादव और राबड़ी देवी के दौर की कल्पना भी नहीं की जा सकती.

इस घटना को लेकर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजप्रताप यादव ने अपने अंगरक्षक को नाचने के लिए कहा. साथ ही ये भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह उसे निलंबित कर देंगे. हालांकि उनके पास किसी को निलंबित करने की शक्ति और अधिकार नहीं है. ये नीतीश कुमार की सरकार है, जंगलराज नहीं… ऐसी भाषा का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है. राजद नेताओं का विकास नहीं हुआ है.

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Siddhant Kumar

Siddhant Kumar is the founding member of Janvichar.in, a news and media platform. With an MBA degree and extensive experience in the tech industry, mission is to provide unbiased and accurate news, fostering awareness and transparency in society.

Related Posts

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट नितिश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading