NCP की ‘छावा’ स्क्रीनिंग का शिवसेना ने किया बहिष्कार? रायगढ़ के गार्जियन मंत्री को लेकर है विवाद

अजित पवार गुट की मंत्री अदिति तटकरे में बुधवार को छावा फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जिससा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने बहिष्कार किया है. बताया जा रहा कि शिंदे गुट की ओर से सिर्फ मंत्री आशीष शेलार स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना ने जानबूझकर इस फिल्म की स्क्रीनिंग का बहिष्कार किया है।

महाराष्ट्र में चल रहे बजट सत्र के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार गुट की मंत्री अदिति तटकरे द्वारा आयोजित ‘छावा’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के मंत्रियों और विधायकों ने बहिष्कार कर दिया. छावा की स्क्रीनिंग शिवसेना के मंत्रियों ने रायगढ़ के गार्जियन मंत्री के विवाद के बीच की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य प्रमुख नेताओं ने शिरकत की. अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवसेना ने जानबूझकर इस फिल्म की स्क्रीनिंग का बहिष्कार किया है. शिंदे गुट से केवल राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

* गार्जियन मंत्री पद को लेकर है विवाद

शिवसेना और एनसीपी के बीच रायगढ़ के गार्जियन मंत्री पद को लेकर विवाद है और वो मुद्दा अभी सुलझा नहीं है. शिवसेना इस पद पर नियंत्रण के लिए जोर दे रही है, लेकिन एनसीपी अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

इसी को लेकर पिछले महीने दोनों दलों के बीच उस वक्त तनाव बढ़ गया था, जब शिवसेना के मंत्रियों ने डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व में रायगढ़ में आयोजित प्रोजेक्ट बैठक में हिस्सा नहीं लिया था. इस बैठक में एनसीपी की मंत्री अदिति तटकरे भी शामिल थीं, जिससे दोनों दलों के बीच गहरे मतभेद उजागर हुए थे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

नंदीग्राम में बीजेपी 1.22 लाख के भारी अंतर से जीती, सुवेंदु का 2016 का रिकॉर्ड भी टूटा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास…

Loading

Read more

Continue reading
कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

      कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत       पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading