Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, बोले- इन्हें राज्य की प्रगति से कोई मतलब नहीं

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. अलग-अलग मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि इन लोगों को बिहार की प्रगति की चिंता नहीं है. चुनाव आने वाले हैं. हर दिन कोई न कोई आएगा ही।

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीनों का समय बाकी है. इससे पहले ही प्रदेश की राजनीति गरम हो गई है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में चुनाव नजदीक आ रहे हैं और हर दिन कोई न कोई बिहार आएगा।

बिहार की प्रगति से कोई मतलब नहीं

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि ‘बिहार में चुनाव होने वाले हैं, हर दिन कोई न कोई बिहार आएगा. इन लोगों को बिहार की प्रगति और विकास से कोई मतलब नहीं है, उन्हें सिर्फ चुनाव से मतलब है. बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया गया? चुनाव तक बड़े-बड़े दावे किए जाएंगे और उसके बाद सब कुछ भूल जाएंगे.’ मोकामा गोलीकांड मामले पर बिहार सरकार को घेरा

बीते दिन तेजस्वी यादव ने मोकामा गोलीकांड को लेकर भी बिहार सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि सीएम बेखौफ हो गए हैं और राज्य में अपराध एक आदत बन गई है. अब राज्य में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है. मौजूदा सरकार में ऐसी दिल दहलाने वाली बातें आम बात हो गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में कृषि सम्मान निधि के वितरण करने के लिए बिहार आएंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘किसानों के लिए हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है, चाहे वह उत्पादन बढ़ाना हो, लागत कम करना हो, किसानों को उचित मूल्य देना हो, कृषि का विविधीकरण हो या जैविक और प्राकृतिक खेती हो.’ इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री और पूरे कृषि विभाग को यहां के किसानों के हित में किए जा रहे कामों के लिए बधाई देता हूं।’

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading