रमेश बिधूड़ी क्या मुख्यमंत्री आतिशी को चुनौती दे पाएंगे

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट. सितंबर, 2024 तक यह दिल्ली सरकार में एक मंत्री की सीट थी। इसके बाद यह मुख्यमंत्री की सीट बन गई। बीते तीन दशक में यह सीट भारतीय जनता पार्टी अकेले अपने दम पर सिर्फ़ एक बार (1993) जीत पाई है। हालाँकि साल 2013 में शिरोमणि अकाली दल के नेता हरमीत सिंह कालका ने ये सीट बीजेपी के चुनाव चिह्न पर जीती थी। कांग्रेस ने इस सीट को अतीत में तीन बार जीता लेकिन पिछले तीन चुनाव में पार्टी तीसरे नंबर पर रही है। कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मौजूदा विधायक और उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने आतिशी के ख़िलाफ़ रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहाँ से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा को टिकट दिया है। जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया और आतिशी मुख्यमंत्री बनीं. हालांकि आम आदमी पार्टी यह बात बार-बार दोहरा रही है कि अगर चुनाव में जीत मिली तो मुख्यमंत्री केजरीवाल बनेंगे।

अल्का लांबा अपने प्रचार में आतिशी पर तंज कसते हुए उन्हें टीसीएम यानी टेंपरेरी सीएम कह रही हैं। अल्का कहती हैं, “2003 में मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री मदन खुराना के सामने लड़ी थी. 20 साल बाद अब मुझे ऐसी ही चुनौती मिली है लेकिन ये (आतिशी) टीसीएम हैं यानी टेंपरेरी सीएम. मैंने सीएम सुना था, डिप्टी सीएम सुना था अब ये टीसीएम आ गईं.” रमेश बिधूड़ी भी इस मुद्दे को भुनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. वह आतिशी को ‘खड़ाऊ मुख्यमंत्री’ बताते हुए इसे एक महिला का अपमान बता रहे हैं. महिला अपमान की बात करने वाले बिधूड़ी को बीते कुछ दिनों से इसी मुद्दे पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की…

Loading

Read more

Continue reading
कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

लो जी अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।   कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading