बिहार में कब हो सकते हैं चुनाव? जानें कब खत्म हो रहा विधानसभा कार्यकाल

बिहार चुनाव, Bihar mein chunav kab hoga: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों में जुट गए हैं। बिहार विधानसभा का पांच वर्षीय कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

बिहार की सियासत बेहद अलग है। तभी तो नीतीश कुमार कभी राजग से छटक कर महागठबंधन में चले जाते हैं तो कभी घरवापसी कर लेते हैं और अब तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है जिसके बाद सियासत बदली-बदली नजर आ रही है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो गए हैं, लेकिन राजद सुप्रिमो तो तेजस्वी के खिलाफ ही नजर आ रहे हैं। खैर नेताओं ने तो आगामी चुनाव को लेकर सियासी पिच तैयार करना शुरू कर दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में आखिर चुनाव कब होंगे तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

बिहार में कब होंगे चुनाव?

बिहार की 17वीं विधानसभा का गठन नवंबर 2020 को हुआ था। आप लोग यह तो जानते ही हैं कि विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है। ऐसे में बिहार विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। इससे ये बात तो स्पष्ट हो ही गई है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग चाहे तो बिहार में पहले भी चुनाव करा सकते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

समय पूर्व भी हो सकता है चुनाव

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा एक स्थायी निकाय नहीं है और इसे पहले भी भंग किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही बिहार में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अगर विधानसभा के कार्यकाल की बात की जाए तो विधानसभा की पहली बैठक के लिए नियत तिथि से पांच वर्ष का कार्यकाल होता है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading