1940 में शाखा में शामिल हुए थे बाबासाहेब, कुछ मतभेदों के बावजूद संघ से थी आत्मीयता

आरएसएस की मीडिया विंग के मुताबिक, आरएसएस पर दलित विरोधी होने के आरोप लगाए गए थे और आंबेडकर और आरएसएस के बारे में गलत सूचना फैलाई गई थी। अब आंबेडकर और संघ के बारे में एक नया दस्तावेज सामने आया है, जो दोनों के बीच संबंधों को उजागर करता है।

देश के संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 85 साल पहले महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक शाखा का दौरा किया था। संघ की संचार शाखा ने बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करते हुए दावा किया कि इस दौरान आंबेडकर ने स्वयंसेवकों से संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद वह आरएसएस को आत्मीयता की भावना से देखते हैं। आरएसएस की संचार शाखा विश्व संवाद केंद्र (वीएसके) के विदर्भ प्रांत ने एक बयान में कहा, डॉ. आंबेडकर ने 2 जनवरी, 1940 को सतारा जिले के कराड में आरएसएस की शाखा का दौरा किया था। यहां उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित भी किया था। वीएसके ने संबंधित समाचार की एक क्लिपिंग के साथ कहा कि 9 जनवरी, 1940 को पुणे के मराठी दैनिक केसरी में डॉ. आंबेडकर के आरएसएस शाखा में आने के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट में आरएसएस विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी लिखित डॉ. अंबेडकर और सामाजिक क्रांति की यात्रा नामक पुस्तक का संदर्भ दिया गया है, जिसमें आरएसएस और डॉ. आंबेडकर के बीच संबंधों के बारे में बात की गई है। गलत सूचना फैलाई गई

आरएसएस की मीडिया विंग के मुताबिक, आरएसएस पर दलित विरोधी होने के आरोप लगाए गए थे और आंबेडकर और आरएसएस के बारे में गलत सूचना फैलाई गई थी। अब आंबेडकर और संघ के बारे में एक नया दस्तावेज सामने आया है, जो दोनों के बीच संबंधों को उजागर करता है।

कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा

वीएसके के मुताबिक, संघ को अब तक की यात्रा में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और इस पर कई आरोप लगाए गए, लेकिन इसने सभी आरोपों को गलत साबित कर दिया और एक सामाजिक संगठन के रूप में अपनी पहचान कायम रखी।

Loading

Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

नंदीग्राम में बीजेपी 1.22 लाख के भारी अंतर से जीती, सुवेंदु का 2016 का रिकॉर्ड भी टूटा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास…

Loading

Read more

Continue reading
कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

      कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत       पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading