Bihar Politics: सुनील सिंह की विधान परिषद वाली सीट JDU के खाते में, BJP से बन गई बात

विधान परिषद में राजद के एमएलसी सुनिल सिंह की सदस्यता समाप्त होने के बाद होने वाले उपचुनाव में राजग की ओर से जदयू को सीट देने की सहमति बन गई है। अब सभी दलों की नजर जदयू पर है क्योंकि उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित करना है। यह फैसला जदयू के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत हो सकती है। 

विधान परिषद में राजद के एमएलसी सुनिल सिंंह की सदस्यता समाप्त होने के बाद होने वाले उपचुनाव में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से जदयू काे सीट देने की सहमति बनी है। ऐसे में अब प्रत्याशी भी घोषित करने को लेकर भी सभी दलाें की नजर जदयू पर ही टिक गई है। वैसे भी विधानसभा कोटे की सीट होने के कारण संख्याबल के गणित से राजग के खाते में यह सीट जाना तय है। क्योंकि राजग के पास निर्दलीय लेकर 131 विधायक (मत) हैं।

वहीं, आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के पास 111 विधायक हैं। एआइएमआइएम (आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) का एक विधायक है। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा कोटे की विधान परिषद में रिक्त एक सीट पर मतदान को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार अगर जरूरत पड़ेगी तो मतदान 23 जनवरी को होगा। इससे पहले छह जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। नामांकन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 14 जनवरी को होगी। नाम वापसी की तिथि 16 जनवरी है। अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 23 जनवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे से आरंभ हो जाएगी।

विदित हो कि विधान परिषद की आचार समिति की अनुशंसा के बाद सुनिल सिंह की सदस्यता 27 जुलाई, 2024 को समाप्त कर दी गई थी। अब नए नवनिर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 28 जून- 2026 तक होगा।

* विधानसभा में दलीय स्थिति

भाजपा 80

राजद 77

जदयू 45

कांग्रेस 19

सीपीआइ(एमएल) 11

हम 04

सीपीआइ 02

सीपीएम 02

एआइएमआइएम 01

निर्दलीय 02

कुल 243

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की…

Loading

Read more

Continue reading
कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

लो जी अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।   कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading