महिलाओं की तरह पुजारियों-ग्रंथियों को भी कार्ड देगी AAP, केजरीवाल ने बताया कब-कैसे ‘रजिस्ट्रेशन’

अरविंद केजरीवाल पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुरए की सम्मान राशि देने का वादा किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कब और कैसे शुरू होगा, यह भी बताया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक वादे किए जा रहे हैं। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के बाद अब उन्होंने दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले सभी पुजारियों और ग्रंथियों के लिए बड़ा वादा किया है। केजरीवाल ने कहा है कि अगर फिर से उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपए की सम्मान राशि देंगी। हालांकि इसका ‘रजिस्ट्रेशन’ चुनाव से पहले ही शुरू हो जाएगा और यह दिल्ली सरकार नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी करेगी। कब और कैसे होगा शुरू होगा रजिस्ट्रेशन’

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इस योजना का रजिस्ट्रेशन कल से ही शुरू होगा। इसका शुभारंभ करने के लिए पहले वह खुद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे और वहां के पुजारियों का रजिस्ट्र्रेशन करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, उम्मीदवार और कार्यकर्ता दिल्ली के अलग-अलग मंदिर और गुरुद्वारों में जाकर पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा, इस योजना के तहत दिल्ली के सभी पुजारियों और ग्रंथियों को आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 हजार रुपये मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। इसमें मंदिर के पुजारियों के अलावा घरों में पूजा कराने वाले पुजारी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही गुरुद्वारों के ग्रंथियों को भी यह सम्मान राशि हर माह आप पार्टी की सरकार द्वारा दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसे वेतन नहीं बल्कि सम्मान राशि के रूप में जाना जाएगा।

बता दें, इससे पहले आम आदमी पार्टी महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं का वादा कर रजिस्ट्रेशन शुरू कर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद महिलाओं को जहां हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है तो वहीं संजीवनी योजना के तहत 60 साल और उससे ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading