‘हमें अल्पसंख्यकों पर सलाह मिलती है, लेकिन दुनिया में जो हो रहा…’, इस्लामिक देशों के हालात पर क्या बोले मोहन भागवत?

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि विश्व शांति को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। हमें (भारत को) भी विश्व शांति की सलाह दी जा रही है। लेकिन साथ ही यह भी सच है कि युद्ध नहीं रुक रहे हैं। हमें अक्सर अपने देश में अल्पसंख्यकों के बारे में चिंता करने के लिए कहा जाता है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि भारत को अक्सर अपने अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लेकिन, अब हम अन्य देशों में अल्पसंख्यक समुदायों की स्थिति देख रहे हैं। ‘हिंदू सेवा महोत्सव’ के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि विश्व शांति की बात करके आधिपत्य स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। खाड़ी देशों के हालात पर क्या बोले आरएसएस प्रमुख?    आरएसएस प्रमुख ने कहा,”विश्व शांति को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं। हमें (भारत को) भी विश्व शांति की सलाह दी जा रही है। लेकिन, साथ ही यह भी सच है कि युद्ध नहीं रुक रहे हैं। हमें अक्सर अपने देश में अल्पसंख्यकों के बारे में चिंता करने के लिए कहा जाता है। हालांकि, हम देख रहे हैं कि अल्पसंख्यकों को अन्य देशों में किस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। भागवत ने वैसे तो बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का कोई संदर्भ नहीं दिया, लेकिन आरएसएस ने हाल के दिनों में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद हिंदुओं की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि मानव धर्म सभी धर्मों का शाश्वत धर्म है। यह एक विश्व धर्म है और इसे हिंदू धर्म भी कहा जाता है। हालांकि, विश्व इस धर्म को भूल चुका है। उनका धर्म एक ही है, लेकिन वे इसे भूल गए और उसी के कारण आज हम तरह-तरह की समस्याएं देख रहे हैं। निर्माण में आरएसएस के योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठन के योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।

शिंदे ने नागपुर के रेशिमबाग में डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि संघ परिवार और शिवसेना की विचारधारा एक है।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा तथा शिवसेना के अन्य नेताओं ने भी डा हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, महायुति की सहयोगी राकांपा के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मौजूद नहीं थे। वैसे, उनकी पार्टी के दो विधायकों ने स्मारक का दौरा किया।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

1 *मोहनिया कैमुर के प्राथमिक विद्यालय पाण्डे डेहरिया में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत “लू से खतरे एवं बचाव” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।* इस अवसर पर विद्यार्थियों को…

Loading

Read more

Continue reading
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

      मोदी सरकार ने बढ़ाया 2% DA* जिस पर का लंबे समय से सरकारी कर्मचारी इंतजार कर रहे थे, वो पल आज आ गया है।   केंद्र सरकार…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

मोहनिया के इस विद्यालय में लू से खतरे एवं बचाव को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मोदी सरकार ने बढ़ाया…

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading