वन नेशन वन इलेक्शन आरएसएस का एजेंडा है; तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर हमला

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक देश एक चुनाव के लिए संसद में लाए गए ONOE बिल का विरोध किया। उन्होंने इसे आरएसएस का एजेंडा बताया है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने वन नेशन वन इलेक्शन यानी एक देश एक चुनाव के बिल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आरएसएस के एजेंडे को पूरे देश में लागू करना चाहती है। इलेक्शन कमीशन जब बिहार जैसे प्रदेश में एक साथ चुनाव नहीं करा सकता है, तो पूरे देश में एक साथ चुनाव कैसे कराएगा। लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन पेश हुआ, जिसे आरजेडी समेत अधिकतर विपक्षी दलों ने विरोध किया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मधेपुरा में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। तेजस्वी ने कहा कि बिहार को देश में अवल्ल लाना उनका लक्ष्य है। प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन सबसे बड़ी समस्या है। वह अपनी बिहार यात्रा के चौथे चरण में कोसी और सीमांचल क्षेत्र का दौरा करके आरजेडी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर आरजेडी ने फैसला लिया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के मामले पर उन्होंने राज्य की नीतीश सरकार को घेरा और कहा कि माफिया को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट नितिश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading