फ़लस्तीन पर भारत का रुख़

सात अक्टूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और हमास ने क़रीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था.

इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा पर हमले शुरू किये. हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसराइल के हमले में अब तक 44,875 लोगों की मौत हो चुकी है और 100,000 से ज़्यादा घायल हो गए हैं.

इसराइल पर सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा था, “इसराइल पर हुए आतंकवादी हमलों की ख़बर से गहरा सदमा लगा है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. हम इस कठिन समय में इसराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं.”

 

इसराइल पर हमास के हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा था, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसराइल के निर्दोष नागरिकों पर हुए क्रूर हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करती है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदैव मानना रहा है कि आत्म-सम्मान, समानता और गरिमा के जीवन के लिए फ़लस्तीनी लोगों की वैध आकांक्षाओं को इसराइल के वैध राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को सुनिश्चित करते हुए केवल बातचीत की प्रक्रिया के माध्यम से पूरा किया जाना चाहिए. किसी भी प्रकार की हिंसा कभी भी कोई समाधान नहीं दे सकती है और इसे रोकना चाहिए.”

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने फ़लस्तीन पर भारत के रुख़ के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा था, “भारत हमेशा से फ़लस्तीन के लोगों के लिए एक संप्रभु, स्वतंत्र देश फ़लस्तीन की स्थापना के लिए सीधी बातचीत करने की वकालत करता रहा है. एक ऐसा देश बने जिसकी अपनी सीमा हो और फ़लस्तीनी वहां सुरक्षित रह सकें. जो इसराइल के साथ भी शांति के साथ रहे.”

 

बागची ने ये साफ़-साफ़ कहा कि भारत का फ़लस्तीनियों को लेकर ये रुख़ लंबे वक़्त से चला आ रहा है और इस नीति में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है.

भारत का रुख़ ‘दो राज्य समाधान’ पर टिका हुआ है.

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading