संजय राऊत के विधायक भाई ने की इस्तीफे की पेशकश! बोले- ‘अब दूध का दूध और पानी का पानी होने दो’

चुनावी नतीजों पर सवाल उठाते हुए सुनील राऊत ने विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश की. उनका दावा है कि अपनी सीट पर उन्हें खुद ज्यादा मतों के अंतर से जीतना चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राऊत के विधायक भाई सुनील राऊत ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. दरअसल, सुनील राऊत ने चुनाव में इस्तेमाल किए गए ईवीएम के द्वारा जारी नतीजों पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है और कहा है कि अगर बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव हों, तो वह विधायक पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।

संजय राऊत के भाई सुनील राऊत विक्रोली से विधायक हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर अपने चुनावी जीत पर भी सवाल खड़े किए हैं. सुनील राऊत ने लिखा है कि महाराष्ट्र के नतीजे अविश्वसनीय हैं. उन्हें खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 40,000 से 50,000 वोटों के अंतर से जीतना चाहिए था, लेकिन केवल 16 हजार वोटों के अंतर से जीत मिली।

वहीं, सुनील राऊत ने दावा किया है कि विक्रोली विधानसभी सीट के हजारों मतदाताओं को भी महाराष्ट्र चुनाव के ये नतीजे स्वीकार्य नहीं हैं. विधायक की मांग है कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, तो वह अभी इस्तीफा देने को तैयार हैं. उन्होंने पोस्टर में लिखा, “अब दूध का दूध और पानी का पानी होने दो।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के करीब 2 हफ्ते बाद महायुति की नई सरकार का गठन हुआ. इसके बाद से ही विपक्ष ने एक बार फिर से चुनावी नतीजों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए और ईवीएम में घपले के आरोप दोबारा लगने शुरू हो गए.

एमवीए के शरद पवार, उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं समेत कई सीनियर नेताओं का दावा है कि जनता खुद कह रही है उन्होंने महायुति को वोट नहीं दिया, फिर भी उनकी बंपर जीत हुई. ऐसे में दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए।   वहीं, महायुति के नेता दावा कर रहे हैं कि विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र की जनता को भड़काने का काम कर रहा है. उनका कहना है कि एमवीए के नेताओं से हार पच नहीं रही इसलिए तर्कहीन आरोप लगाए जा रहे हैं।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading