दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा की, पार्टी के लिए करेंगे काम

पत्र में राम निवास गोयल ने लिखा है कि पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है। इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं। अपनी आयु के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आप विधायक राम निवास गोयल ने गुरुवार को चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि वह अब अपनी उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। हालांकि वह पार्टी के कार्यों में आगे भी सहभागिता जारी रखना चाहते हैं। आप संयोजक केजरीवाल को संबोधित पत्र में राम निवास गोयल ने लिखा कि, ‘मैं विनम्रतापूर्वक अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों से शहादरा विधान सभा के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मैंने अपना दायित्व निभाया है। आपने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया है जिसके लिए में सदा आपका आभारी रहूंगा। पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है। इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं। अपनी आयु के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर तन-मन-धन से सेवा करता रहूंगा। आपके द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसको निभाने का प्रयास करूंगा’।

विधानसभा अध्यक्ष के पत्र को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात।        अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की…

Loading

Read more

Continue reading
कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

लो जी अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।   कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading