कैमूर में वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रारंभ

कैमूर जिले में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्राप्त हुआ है। यह एक्सप्रेसवे बिहार के चार जिलों से होकर गुजरेगा और इसकी कुल…

कैमूर जिला अंतर्गत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गया है। इसके साथ ही भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे इस एक्सप्रेसवे का कार्य कैमूर जिले में शरू हो गया है। पथ निर्माण विभाग के अनुसार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से परियोजना के निर्माण के लिए 1.5065 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग के प्रस्ताव पर प्रारंभिक सैद्वांतिक स्वीकृति मिल गई है। साथ ही जिले में भू अर्जन की आवश्यक प्रक्रिया भी पथ निर्माण विभाग द्वारा पूरी हो गई है। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे बिहार के चार जिले कैमूर, रोहतास, गया और औरंगाबाद से गुजरेगा। बिहार में इसकी लंबाई 161 किलोमीटर होगी। नए एक्सप्रेसवे की लंबाई कैमूर में 51.4 किलोमीटर, रोहतास में 35.5 किलोमीटर, औरंगाबाद में 39.3 किलोमीटर और गया में 35.4 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण बिहार में कुल सात पैकेजों में किया जाना है। इनमें लगभग 5507 करोड़ की अनुमानित लागत से पांच पैकेजों में संवेदक का चयन कर कार्य आवंटित किया जा चुका है। इस एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से वाहन का परिचालन हो सकेगा। शेष तीन जिले रोहतास, गया और औरंगाबाद के लिए आवश्यक भू अधिग्रहण एवं फॉरेस्ट क्लीयरेंस इस वर्ष दिसंबर तक पूरी होने की संभावना है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading