एग्जिट पोल में NDA को झारखंड में बड़ा झटका, ‘INDIA’ गठबंधन आगे

126

एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बन सकती है। ‘इंडिया’ को 53 सीटों पर जीत मिल सकती है।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है। दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल्स पर हैं। यूं तो चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। लेकिन कई एजेंसियां और चैनल अब एग्जिट पोल्स जारी कर चुके हैं। ऐसे में ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने इस बार स्वतंत्र रूप से एग्जिट पोल्स जारी किया है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बन सकती है।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बन सकती है। ‘इंडिया’ जीत का जादुई आंकड़ा पार करता नजर आ रहा है। ‘इंडिया’ को 53 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं एनडीए के खाते में 25 सीटें जा सकती हैं। JLKM को दो सीटों पर और अन्य को 1 सीट पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है।

उत्तर छोटानागपुर में ‘इंडिया’ को बढ़त

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर के 25 विधानसभा सीटों में से ‘इंडिया’ गठबंधन के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं। वहीं एनडीए को 11 सीटों पर जीत मिल सकती है। दो सीटें जेएलकेएम के खाते में जाने की भविष्यवाणी की गई है। बात अगर वोट शेयर की करें तो ‘इंडिया’ को 40 फीसदी और एनडीए को 36 फीसदी जाने का अनुमान लगाया गया है।

संताल परगना में भी एनडीए को झटका

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड के संताल परगना के 18 विधानसभा सीटों में से ‘इंडिया’ गठबंधन के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। वहीं एनडीए को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। बात अगर इन 18 सीटों की वोट शेयर की करें तो ‘इंडिया’ को 52 फीसदी और एनडीए को 37 फीसदी जाने का अनुमान लगाया गया है।

दक्षिण छोटानागपुर में भी ‘इंडिया’ आगे

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड के दक्षिण छोटानागपुर में भी ‘इंडिया’ के खाते में ज्यादा सीटें जाने की भविष्यवाणी की गई है। इस क्षेत्र की 15 सीटों में से ‘इंडिया’ 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं बची हुई तीन सीटें एनडीए के खाते में जाने की भविष्यवाणी की गई है। बात अगर इन 15 सीटों की वोट शेयर की करें तो ‘इंडिया’ को 47 फीसदी और एनडीए को 37 फीसदी जाने का अनुमान लगाया गया है।

कोल्हान में भी एनडीए पीछे

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कोल्हान की 14 सीटों में से ‘इंडिया’ 9 सीटों पर जीत सकती है। वहीं एनडीए के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। कुल 49 फीसदी वोट ‘इंडिया’ और 35 फीसदी वोट एनडीए के हिस्से जाने का अनुमान लगाया गया है।

पलामू में कौन आगे

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, पलामू की 9 सीटों में भी ‘इंडिया’ गठबंधन आगे नजर आ रही है। 9 में से 5 सीटें ‘इंडिया’ के खाते में जा सकती हैं। वहीं एनडीए 3 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। अन्य के खाते में भी एक सीट जाने की भविष्यवाणी की गई है। कुल 47 फीसदी वोट ‘इंडिया’ और 33 फीसदी वोट एनडीए को मिल सकते हैं।

दो चरणों में हुआ झारखंड का चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 कुल दो चरणों में हुआ। पहले फेज में कुल 43 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए वोट डाले गए। 13 नवंबर को हुई वोटिंग में 683 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। वहीं 20 तारीख को हुए आखिरी चरण के मतदान में 528 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

देखने को मिला दिलचस्प मुकाबला

कई दशकों का झामुमो का साथ छोड़कर चंपाई सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया। वह भगवा दल में आने के बाद खुलकर बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरने लगे। टिकट बंटवारे के बाद भाजपा और झामुमो दोनों दलों के कई बड़े नेता नाराज हो गए। बगावत का दौर वोटिंग से ठीक पहले तक देखा गया। एक तरफ जहां भाजपा और आजसू साथ मिलकर लड़ीं। वहीं झामुमो के साथ कांग्रेस और राजद हैं। प्रचार के दौरान दोनों तरफ से खूब ‘शब्द बाण’ चले। अब किसकी तीर सही निशाने पर लगी यह तो 23 तारीख को ही साफ हो सकेगा।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट नितिश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

कल से सम्राटमय होगा बिहार, सम्भावित मंत्रियों की लिस्ट भी जारी

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

बिहार में खत्म हुआ नितिश युग,कल से शुरू भाजपा युग

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

इंग्लैंड को पछाड़ा,अब न्युजीलैंड की बारी

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading