गूगल में इंटर्नशिप पाने का Golden chance

अगर आपका भी सपना है कि गूगल जैसी बड़ी कंपनी में

 

काम किया जाए, तो ये मौका आपके लिए है। गूगल ने जनवरी 2025 में शुरू होने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्नशिप के लिए आवेदन मंगाए हैं। खास बात ये है कि ये पेड इंटर्नशिप होगी, जो पूरे 12 से 14 हफ्ते तक चलेगी। जो PhD स्टूडेंट्स सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फील्ड में हैं, वो इसके लिए 28 फरवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान आपको बेंगलुरु या हैदराबाद में काम करने का मौका मिलेगा, जहां आप गूगल के चैलेंजिंग टेक्निकल प्रोजेक्ट्स पर हाथ आजमा सकते हैं। अगर आपके पास सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में कुछ तजुर्बा है और C/C++, Java या Python में कोडिंग आती है, तो गूगल की वेबसाइट google.com/about/careers पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं

Google summer internship 2025: गूगल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए इंटर्नशिप शुरू की है। अगर आप पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं और आपकी दिलचस्पी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में है तो आपके पास गूगल से इंटर्नशिप करने का गोल्डन चांस है।

गूगल जैसी बड़ी कंपनी में हर कोई नौकरी से लेकर इंटर्नशिप पाना चाहता है। गूगल बहुत सारे इंटर्नशिप प्रोग्राम चलाता है, जिससे विभिन्न क्षेत्र के छात्रों को गूगल में काम करने का मौका मिले। गूगल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए इंटर्नशिप शुरू की है। यह इंटर्नशिप विशेषकर अमेरीका में पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए है। अगर आप पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं और आपकी दिलचस्पी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में है तो आपके पास गूगल से इंटर्नशिप करने का गोल्डन चांस है।

इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को अमेरीका में ही रहना होगा। इंटर्नशिप के लिए वहीं छात्र अप्लाई कर सकते हैं जो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग या इससे संबंधित किसी क्षेत्र में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हों। गूगल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इच्छुक छात्र 28 फरवरी, 2025 तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें-

गूगल करियर सेक्शन के तहत, ‘सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न, पीएचडी, समर 2025’ टैब का पता करें और ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए, उम्मीदवारों को सीवी या रिज्यूमे अपलोड करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को इंग्लिश में एक वर्तमान अनौपचारिक और आधिकारिक ट्रांस्क्रिप्ट अपलोड करनी होगी।

उम्मीदवारों को रिज्यूमे सेक्शन में अपना अपडेटेड सीवी अपलोड करना होगा। एजुकेशन सेक्शन में अभी हाल ही की इंग्लिश में एक वर्तमान अनौपचारिक और आधिकारिक ट्रांस्क्रिप्ट अपलोड करनी होगी। “डिग्री स्टेटस” के तहत, ट्रांस्क्रिप्ट अपलोड करने के लिए “नाउ अटेन्डिंग” चुनें।

उम्मीदवार योग्यता और अन्य जानकारियों के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूर पढ़े।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

नंदीग्राम में बीजेपी 1.22 लाख के भारी अंतर से जीती, सुवेंदु का 2016 का रिकॉर्ड भी टूटा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास…

Loading

Read more

Continue reading
कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

      कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली, एम्स में इलाज के दौरान मौत       पटना में महिला पुलिस कांस्टेबल के पति…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

बंगाल में बीजेपी, तमिलनाडु में विजय चमके, जानिए उपचुनाव का ताजा परिणाम

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

कांस्टेबल पत्नी की रिवॉल्वर से पति ने खुद को मारी गोली,मौत

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading