BJP Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, फडणवीस सहित 99 उम्मीदवारों की घोषणा :

Maharashtra BJP Candidate List: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidates First List) में 99 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए भाजपा ने उम्‍मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidates First List) जारी कर दी है. इस सूची में कई प्रमुख नेताओं सहित 99 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी की पहली सूची में उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का नाम भी शामिल है. फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा उम्‍मीदवार होंगे।

पार्टी अध्‍यक्ष बावनकुले को कामठी से टिकट :

पार्टी ने इस बार प्रदेश अध्‍यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को भी उम्‍मीदवार बनाया है. बावनकुले को पार्टी ने कामठी से टिकट दिया है. 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बावनकुले को टिकट नहीं दिया था, हालांकि पार्टी ने इस बार उन पर विश्‍वास जताया है।

इसके साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्‍ठ नेता अशोक चव्‍हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को पार्टी ने भोकर से चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी की पहली सूची में श्रीजया सहित 13 महिलाओं को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने शेलार परिवार को दिए दो टिकट

भाजपा की पहली सूची में छह अनुसूचित जनजाति और चार अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल हैं. इस सूची में पार्टी ने ज्‍यादातर मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया है.

साथ ही पार्टी ने शेलार परिवार को दो टिकट दिए हैं. मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को भी मलाड वेस्ट से पार्टी ने टिकट दिया है।

8 जीत, नौंवी बार चुनाव मैदान में कोलंकर

इसके साथ ही पार्टी ने कालिदास कोलंकर को वडाला विधानसभा से एक बार फिर मौका दिया है. कोलंकर लगातार नौंवी बार चुनाव मैदान में हैं और पिछले आठ चुनावों में उन्‍होंने जीत दर्ज की है।

इन प्रमुख नेताओं का पहली सूची में नाम 

भाजपा ने पहली सूची में कई प्रमुख नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर, श्रीजया अशोक चव्हाण को भोकर, संतोष रावसाहेब दानवे को भोकरदन, मिहिर कोटेचा को मुलुंड और राम कदम को घाटकोपर पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी ने आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम, मंगल प्रभात लोढा को मालबार हिल, चंद्रकांत पाटिल को कोथरूड, सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण और नितेश राणे को कंकावली से टिकट दिया है।

20 नवंबर को महाराष्‍ट्र में होगा मतदान: 

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं. जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की…

Loading

Read more

Continue reading
कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

लो जी अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।   कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading