31/10/2026
Log In Register
Local News

अब बिना किसी ऐप के जानिए सही और फ्रॉड कॉल में अंतर

*कल से सभी मोबाइल पर मिलेगी CNAP सर्विस, करोड़ों लोगों को दिखेगा SIM वाला नाम*

                         आजकल गलत नाम से कॉल करके फ्रॉड करने का चलन काफी ट्रेन पकड़ रहा है जिसको देखते हुए भारत सरकार ने 1 नवंबर से कुछ नए और कड़े नियम लागू किए हैं, जिससे मोबाइल उपभोक्ता को फ्रॉड और असली कॉल में फर्क करने में आसानी होगी।

बताते चले कि भारत में कल से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसका नाम कॉलर नेम प्रजेंटेशन (CNAP)  है।

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी किए थे और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा है कि 1 नवंबर से सभी स्मार्टफोन यूजर्स को अनजान कॉलर का नाम दिखाएं।

         CNAP सर्विस के तहत 4G और 5G सर्विस पर काम करने वाले यूजर्स के मोबाइल पर अनजान नंबर का भी नाम दिखाई देगा. यह सर्विस काफी कुछ ट्रूकॉलर ऐप की याद दिलाती है।

            उदाहरण के तौर पर समझें तो A शख्स जब B को कॉल करता है. अगर B शख्स के कॉन्टैक्ट्स बुक में A का नाम शामिल है, तो फोन में वही नाम दिखाएगा।

       अगर B के कॉन्टैक्ट्स में A का नाम सेव नहीं है तो मोबाइल नंबर के नीचे की तरफ कॉलर का असली नाम दिखेगा, अनजान कॉलर का वही नाम होगा, जिसके नाम पर सिम कार्ड जारी है।

*इंटरनेशनल कॉल का चलेगा पता*

       CNAP को एक लाइन में समझें तो यह अनजान कॉलर का फोन पर नाम दिखाएगा. अगर कोई इंटरनेशनल कॉल होगी, तो उसपर इंटरनेशनल कॉल लिखा नजर आएगा।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

संबंधित खबरें

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading