सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर से ही शिव भक्तों का तांता लग रहा।
इसके अलावा कांवड़ियों का जत्था भी उत्तर प्रदेश के जमानिया से गंगाजल लाकर बाबा जागेश्वर नाथ का जलाभिषेक करता रहा।

पूरा शहर भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा था। वहीं स्थानीय प्रशासन भी सावन की प्रथम सोमवारी पर काफी चौकस और चुस्त दुरस्त दिखा।

रामगढ़ में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी शिव भक्तों का हुजूम उमड़ रहा था। वही भभुआ, चैनपुर,चांद एवं दुर्गावती के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भी दर्शन पूजन को लालायित महिलाओं और बच्चों का हुजूम उमड़ रहा था।

![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



