पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

 

 

पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गांधी घाट पर नहाने के दौरान 6 लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई, एक किशोर अब भी लापता है. जबकि दो को नाविकों ने बचा लिया है।

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी घाट की है.मृतकों की पहचान कदमकुआं दरियापुर निवासी चंदन कुमार (35), अमित (15) और समर के रूप में हुई है. वहीं 17 वर्षीय जॉय अब भी लापता बताया जा रहा है।

अमित, जॉय और समर कंकड़बाग स्थित आरएलएमएस कॉलोनी के रहने वाले थे और नौवीं कक्षा के छात्र थे. अमित और जॉय आपस में चचेरे भाई थे, जबकि समर उनका दोस्त था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह सभी गांधी घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों को बचाने के लिए चंदन कुमार नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी पानी के बीच बने दलदल में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।

देखते ही देखते चारों पानी में समा गए.घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. स्थानीय लोगों और नाविकों ने बचाव का प्रयास शुरू किया. मौके पर मौजूद नाविक विक्रम ने बताया कि लोगों को डूबता देख वह और उसका बड़ा भाई तुरंत गंगा में कूद गए. उन्होंने दो लोगों को जिंदा बचा लिया, जबकि तीन शवों को बाहर निकाला।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • जी पी सोनी

    G P Soni is the co-founder and editor of Janvichar.in, a leading news and media platform. With over 10 years of experience in the media industry, G P Soni brings a wealth of knowledge and expertise to the team. His commitment to delivering high-quality, unbiased news has been instrumental in establishing Janvichar.in as a trusted source of information. He is the Student of P.H.D Mass Communication Media Student. He has worked many Brand news papers, and many more news Channels. He is a Socialist & news Blogger . He like searching investigative news . He is also Co-Founder of Saptsindhu Navchetan foundation.

    Related Posts

    कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

    लो जी अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वायरल हो रहा मैसेज आप भी हो जायें सतर्क।   कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

    Loading

    Read more

    Continue reading
    सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

         रोहतास जिला में भष्टाचार पर निगरानी विभाग का एक और बड़ा प्रहार सासाराम के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय से क्लर्क सतीश कुमार को निगरानी ने टांगा…

    Loading

    Read more

    Continue reading

    Leave a Reply

    You Missed

    पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    पटना गांधी घाट पर नहाने गये पांच युवक डुबे,तिन मरे,एक लापता

    कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

    कॉक्रोच पार्टी ज्वाइन के नाम पर अकाउंट कर रहे खाली

    सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

    सासाराम सिविल सर्जन के क्लर्क को निगरानी ने टांगा

    बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

    बुरे फंसे विजय,नेता बने या अभिनेता?

    Discover more from जन विचार

    Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

    Continue reading