मंगलवार को कैमूर के मोहनिया प्रखंड परिसर में महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, कैमूर भभुआ के सहयोग से मंगलवार को एक जागरूकत अभियान चलाया गया।
यह अभियान बाल विवाह, महिला हिंसा और लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ था। जिसका उद्देश्य इन सामाजिक समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित सेविका सहायिका एवं ट्रांसजेंडर एवं पर्यवेक्षक द्वारा प्रचार प्रसार के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,2012पॉक्सो एक्ट, लिंग हिंसा,1098/112, बाल मजदूरी,,परवरिश योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जिला के मोहनिया प्रखंड कार्यालय में प्रचार प्रसार किया गया।
उन्होंने यह प्रदर्शित किया कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक असर डालता है।
CPO सुनील राम , CPO एहसानुल हक,CHL पर्यवेक्षक राजू पासवान ,सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज कुमार, सोशल वर्कर कौशल मिश्रा, cwc ,प्रतिनिधि अशोक राम, एवं परामर्शी रिंकी कुमारी, अनुप्रिया सिंह , प्रतिभा मौर्य द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया की बच्चों एवं महिला के संबंध में कोई भी जानकारी या किसी भी समस्या के बारे में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं। यह नंबर 24*7 संचालित है।

कार्यक्रम में सेविका एवं सहायिका एवं ट्रांसजेंडर एवं आम जनता उपस्थित थे। यह जागरूकता अभियान समाज में बाल विवाह, महिला हिंसा और लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और लोगों में इन मुद्दों को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाई। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत वहां मौजूद आम लोगों ने मुक्त कंठ से इस प्रयास की जमकर सराहना की।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




