सरकार को किसानों का अल्टीमेटम, कृषि मंत्री करें मीटिंग…. वरना रविवार को फिर करेंगे दिल्ली कूच

हरियाणा पुलिस के साथ भिड़ंत के बाद प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस । इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पुलिस के साथ टकराव में 8 लोग घायल और 2 गंभीर रूप से घायल हैं। भारत सरकार ने हमें रोकने के लिए पुलिस के साथ मिलकर हम पर बल का प्रयोग किया हम निहत्थे थे, हमने अनुशासन के साथ 101 लोगों का अपना प्रतिनिधि मंडल भेजा।

पंजाब और हरियाणा के (शंभू) बॉर्डर पर डटे किसान अब रविवार को दिल्ली कूच की कोशिश करेंगे। ये ऐलान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किया है।

उन्होंने कहा कि पहले केंद्र और राज्य के मंत्री बोलते थे कि किसान ट्रैक्टर पर आते हैं, लेकिन अब तो हम पैदल जा रहे थे, अगर हम दिल्ली जा सकते तो PM से जाकर सवाल पूछते। पंढेर ने कहा कि जिस तरीके से हम पर हमला हुआ, वो हमारी नैतिक जीत है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, पहले भी तैयार थे, हम केंद्र के कृषि मंत्री से बातचीत करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि कल यानी शनिवार को जत्था नहीं जाएगा। अब रविवार को हम दिल्ली कूच करेंगे। हरियाणा पुलिस के साथ टकराव के बाद KMM और SKM (अराजनीतिक) की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पुलिस के साथ टकराव में 8 लोग घायल और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भारत सरकार ने हमें रोकने के लिए बल प्रयोग किया, हम निहत्थे थे. हमने अनुशासन के साथ 101 लोगों का अपना प्रतिनिधिमंडल भेजा। हमें पता था कि हम बैरिकेडिंग और व्यवस्थाओं को पार नहीं कर पाएंगे, लेकिन हमने अपना मार्च शुरू किया. किसान ने कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि हमारे साथ दुश्मन जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

किसान नेताओं ने कहा कि जब भारतीय, विदेशी ताकतों से अनाज के लिए भीख मांगते थे, तब हमने कड़ी मेहनत की और भारत को अनाज के लायक बनाया. यह हमारी नैतिक जीत है. हम बातचीत से भागने वाले नहीं हैं. हम परसों दोपहर 12 बजे के आसपास अपना मार्च शुरू करेंगे। हमने मार्च को आज और कल के लिए टाल दिया है, क्योंकि सरकार ने हमसे बातचीत के लिए संपर्क किया है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज   जन्म : 25 दिसंबर 1924 मृत्यु : 16 अगस्त 2018 भारत माँ के सच्चे सपूत, राष्ट्र पुरुष, राष्ट्र मार्गदर्शक, सच्चे देशभक्त,…

Loading

Read more

Continue reading
सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

  सावन की दुसरी सोमवारी पर कैमूर के हर छोटे बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, वही मोहनिया के बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में भी भोर…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

अटल जी की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के अनछुए पहलू

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

सावन की दुसरी सोमवारी पर ओम नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा कैमूर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर याकुजा की कैमुरीयों के लिये लुट ऑफर

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

सिग्नल केबल चोरी के आरोप में रेल पुलिस ने तिन को दबोचा

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading