बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार की देर शाम कैमूर पहुंचकर जिले के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा किया।
उन्होंने भभुआ समाहरणालय में सबसे पहले जिले में अवस्थित उद्योग के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों को बताया कि राज्य सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बेहतर पॉलिसी बनाई है।
उद्योग की स्थापना,संचालन आदि में कोई दिक्कत आती है तो सीधे कैमुर जिला पदाधिकारी से संपर्क करें तथा मुख्य सचिव सेल से भी संपर्क कर सकते है।उन्होंने बताया कि नीति निर्माण स्तर पर अगर किसी मदद या संशोधन की आवश्यकता हो तो नि:संकोच बताया जाए। इसके पश्चात उन्होंने दुर्गावती जलाशय से संबंधित समीक्षा की।
उन्होंने विभागवार समीक्षा बैठक किया। वन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने ईको टूरिज्म के संभावनाओं,टूरिज्म पार्क, एडवेंचर आदी की संभावनाओं पर बल दिया।
सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को निर्देश दिया कि पर्यटन की संभावना को देखते हुए भभुआ शहर के अतिरिक्त दुर्गावती के तरफ भी एप्रोच रोड बनाया जाए।
इस प्रोजेक्ट के मूर्त रूप लेने से पर्यटन, व्यापार,रोजगार की असीम संभावना है इसलिए इसे प्राथमिकता पर करना है।राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 219 भभुआ बाई पास के काम को भी तीव्र गति से करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिला पदाधिकारी को भी निर्देश दिया कि अधियाची विभाग को शीघ्र भौतिक कब्जा दिया जाए ताकि कार्य तीव्र गति से हो सके।
विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर विकास के पास उपलब्ध राशि से सभी जगहों पर सीसीटीवी लगवाने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। हाईवे चेकिंग, बाइक चेकिंग, रात्रि चेकिंग तथा रोको टोका अभियान को बढ़ाने का भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




