बिहार में नीतीशकाल कल होगा समाप्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे राधामोहन सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राधामोहन सिंह सोमवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने उनके आवास के लिए रवाना हुए.

बताया जा रहा है कि यह मुलाकात अहम राजनीतिक चर्चा को लेकर हो सकती है. हालांकि, अभी तक बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि बिहार की मौजूदा सियासी स्थिति पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल इस्तीफा देने वाले हैं. इस पर बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जदयू अब जदयू नहीं रहेगी

अब भाजपा का प्रकोष्ठ बन गया है. भाजपा के एजेंट लोग जदयू में हैं वही लोग जदयू को खत्म कर दिए हैं. नीतीश कुमार की जिस तरह से विदाई की गई है वो बेहद दुखद है. जो लोग 20 साल मुख्यमंत्री रहा उसे आप राज्यसभा भेजने का निर्णय ले रहे हैं. थोपा गया है.
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



