महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन कैमूर द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कैमूर द्वारा एक संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर कुल 116 से अधिक स्थानों पर दण्डाधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
पूजा पंडालों, मंदिरों और जुलूसों में डी०जे० (DJ) साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
थं
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी रविवार को प्रातः 05:00 बजे से अपने निर्धारित स्थलों पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
वहीं प्रशासन सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखेगा ताकि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या ट्वीट से सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े।

ज़िले में सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जीवन रक्षक दवाओं और एम्बुलेंस के साथ चिकित्सा दल को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं मंदिरों के आस-पास और मुख्य मार्गों पर रात्रि पाली में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

किसी भी आपात स्थिति के लिए भभुआ और मोहनिया में अग्निशमन वाहनों को तैयार रखा गया है और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला नियंत्रण कक्ष (District Control Room)
महाशिवरात्रि के दौरान पल-पल की जानकारी और त्वरित सहायता के लिए जिला आपदा शाखा, कैमूर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिसका दूरभाष संख्या: 06189-222080 है,इस नम्बर से किसी भी तरह की आपात सहायता ली जा सकती है।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



