*पटना NEET छात्रा केस में हाई प्रोफाइल रेड! पूर्व IPS के घर पहुंची पुलिस, FIR के बाद एक्शन हुआ शुरू*
इस वक्त पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर पुलिस ने छापेमारी की है।

यह कार्रवाई उस मामले में की गई है, जिसमें उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।
जानकारी के मुताबिक, नीट छात्रा की मौत से जुड़े मामले में अमिताभ दास ने कई गंभीर और भ्रामक आरोप लगाए थे.
इन आरोपों को लेकर पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उनके आवास पर छापेमारी की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



