चम्पारण की डुमरीया घाट पुलिस ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद!
पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में NH पर बड़ी सफलता मिली है।
सिसवानिया टोला के पास पुलिस ने छापेमारी कर 31.5 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।
आरोपी रमेश प्रसाद, पिता योगेंद्र प्रसाद, निवासी विशंभरा (थाना-मंझौलिया) को मौके से गिरफ्तार किया गया।
वह सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) से मादक पदार्थ की
खेप ले जा रहा था।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मादक पदार्थ नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से बिहार में सप्लाई होने वाला था।
मोटरसाइकिल सहित मादक पदार्थ की कीमत बाजार में करीब 10-12 लाख रुपए आंकी जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




