- कैमूर में मंगलवार के दिन मतदान काफी शांतिपूर्ण और अच्छे ढंग से हुआ दोपहर 3:00 बजे तक कहीं भी किसी भी प्रकार की समस्यात्मक सूचना नहीं आई डीएम एवं एसपी के आश्वासन एवं जिला प्रशासन के सख्त सुरक्षा इंतजामों के मध्य नजर जिले में चुनाव काफी शांतिपूर्ण रहा बात करें चुनाव के प्रतिशत की तो दोपहर 3:00 बजे तक वोटरों का काफी सकारात्मक पहल देखने को मिला।

कैमूर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अपराह्न 03 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा
03:00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार दर्ज किया गया है —
1 203- रामगढ़ 60.54
2 204-मोहनियां 63.38
3 205- भभुआ 61.34
4 206- चैनपुर 62.32
इस तरह कैमूर में कुल मतदान 61.90 रहा है।*
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




