बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! BPSC TRE-4 और STET परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टीआरई-4 जल्द कराए जाने की घोषणा के बाद माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) को लेकर प्रदेश के छात्र आंदोलनरत थे. हजारों छात्र टीआरई-4 के पहले एसटीईटी परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे.

बिहार सरकार ने मंगलवार को युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. बिहार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 की तिथि की घोषणा कर दी है. प्रदेश के छात्र इसका बड़े दिनों से इंतजार कर रहे थे. इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) की भी घोषणा की है.

एसटीईटी के लिए 8 सितंबर से आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एसटीईटी को लेकर कहा कि इसे लेकर विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति भी तैयार है. उन्होंने बताया कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती से पहले एसटीईटी का आयोजन होगा. आठ सितंबर से इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा चार अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा फल का प्रकाशन एक नवंबर को किया जाएगा.

दिसंबर में होगी टीआरई-4 की परीक्षा

उन्होंने आगे बताया कि एसटीईटी के रिजल्ट के बाद बिहार लोक सेवा आयोग टीआरई-4 की परीक्षा के लिए आवेदन लेगा. टीआरई-4 के लिए अभ्यर्थी 16 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक परीक्षा देंगे. परीक्षा फल का प्रकाशन अगले साल 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक कर दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से होंगी.

टीआरई-4 से पहले एसटीईटी की परीक्षा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टीआरई-4 जल्द कराए जाने की घोषणा के बाद माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) को लेकर प्रदेश के छात्र आंदोलनरत थे. हजारों छात्र टीआरई-4 के पहले एसटीईटी परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे. पिछले दिनों इस मांग को लेकर सैकड़ों छात्र पटना की सड़कों पर उतरे थे, जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसके बाद छात्रों ने बड़े आंदोलन की धमकी दी थी. सरकार ने अब छात्रों की मांग को मानते हुए पहले एसटीईटी कराने की घोषणा कर दी.

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading