पटना, बिहार – The Springs by AVR, गोला रोड, टी प्वाइंट में एशियन पेंट्स द्वारा आयोजित एशियन पेंट्स कलर अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख कॉन्ट्रैक्टर्स और पार्टनर्स ने हिस्सा लिया और पेंटिंग उद्योग में उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर श्री मोहम्मद खारुदिन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह अवॉर्ड एशियन पेंट्स बिहार एवं झारखंड के रीजनल मैनेजर श्री रवि शंकर संतोष और बिहार वेस्ट एरिया मैनेजर श्री कृष्ण सिद्धार्थ के करकमलों से प्राप्त हुआ। यह सम्मान उनके समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन श्री सिद्धांत कुमार (DSR – पटना, बिहार वेस्ट टीम, एशियन पेंट्स) ने किया। पूरे आयोजन में कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ आपसी जुड़ाव, सम्मान और प्रेरणा का संदेश गूंजता रहा।
एशियन पेंट्स का यह प्रयास न केवल कॉन्ट्रैक्टर्स की मेहनत को पहचान देता है, बल्कि भविष्य में और भी रंगीन व सफल साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करता है।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




