यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा
जनसुराज का हाथ, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता
यूट्यूबर से राजनेता बने मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़कर अब जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का दामन थाम लिया है.
प्रशांत किशोर ने मनीष कश्यप को जन सुराज की सदस्यता दिलाई. मनीष कश्यप सोमवार को औपचारिक रूप से जन सुराज में शामिल हो गए.
मनीष कश्यप की यह सियासी पारी बिहार की राजनीति में नया समीकरण ला सकती है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता, खासकर युवाओं और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) में, उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है.बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं!

चनपटिया से चुनाव लड़ने का फैसला रणनीतिक है. 2020 में उन्होंने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे, जो उनकी स्थानीय लोकप्रियता को दर्शाता है. चनपटिया पश्चिम चंपारण का हिस्सा है, जहां मनीष का युवाओं और EBC समुदायों में मजबूत जनाधार है।
जनसुराज पार्टी के साथ उनकी यह नई पारी क्षेत्र में NDA और महागठबंधन के लिए चुनौती पेश कर सकती है. प्रशांत किशोर ने कहा हमारे लिए मनीष कश्यप यू ट्यूबर नहीं बल्कि बिहार के कुव्यवस्था से लड़ने वाले व्यक्ति के रूप में जानता हूं बिहार के समाज में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में ये सक्रिय होकर लड़ेंगे ये हमें विश्वास है.
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





