मौसम विभाग के द्वारा बिहार में 19 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट वहीं 19 जिलों में हीटवेव अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच बिहार के कूछ इलाको में आज बारिश की संभावनाएं है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार से लेकर पूर्वी एंव पश्चिमी चंपारण तक 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार के 19 जिले आज भी हीटवेव की चपेट में रहेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

हालांकि, बुधवार की शाम के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। उत्तर-पूर्व के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में भी आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के उत्तर से गुजरा, लेकिन उसका देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर कोई खास असर नहीं हुआ। ऐसा इस साल पहली बार हुआ है।

साथ ही, पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों का तापमान पिछले दो दिनों से 48-49 डिग्री रहा। हवा की दिशा पश्चिम की ओर है। हवा में नमी न के बराबर हो गई है। इसी का नतीजा है कि समूचे उत्तर भारत के राज्यों में गर्म हवाएं चल रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में दो तरह के मौसम की यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम मानसून की असमान सक्रियता और पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के टकराव के कारण उत्पन्न हुई है।

उत्तर और पूर्वी बिहार में मानसून की चाल थोड़ी तेज है, जिससे नमी वाली हवाएं बंगाल की खाड़ी से इन हिस्सों में पहुंच रही हैं और बारिश हो रही है।

वहीं दक्षिण और मध्य बिहार में मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है, जिससे इन इलाकों में गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। नमी की कमी और सूर्य की तेज तपिश के कारण तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बन गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना सहित 32 जिलों में हीटवेव चली। दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किए रखा। दिनभर पछुआ हवा चलती रही। इसके कारण शाम भी गर्म रहा। बुधवार शाम तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं, बीते दिन 42.4 डिग्री के साथ रोहतास दूसरे दिन भी सबसे गर्म जिला रहा। गया का तापमान 40.7 डिग्री रहा, जबकि पटना का तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात से पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले दिन यानी गुरुवार (12 जून) को दिन में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

वहीं, उत्तर और पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश की संभावना बन रही है। 17 जून को मानसून पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में दस्तक दे सकता है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading