
बिहार के दरभंगा के रहने वाले IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. देवेन भारती 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुंबई के लॉ एंड ऑर्डर में स्पेशल पुलिस कमिश्नर रहे हैं। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है. देवेन भारती वर्तमान पुलीस कमिश्नर विवेक फणसालकर की जगह लेंगे। 35 साल की नौकरी के बाद विवेक फणसालकर आज बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। देवेन भारती मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की जांच में शामिल थे,उस दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने में उनका अहम रोल रहा। विवेक फणसालकर के रिटायर होने के बाद चर्चा थी कि पद किसे मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सदानंद दाते, संजय कुमार वर्मा, रितेश कुमार और महिला पुलिस अधिकारी अर्चना त्यागी का नाम भी पुलिस कमिश्नर की रेस में था। 2014 से 2019 के बीच CM फडणवीस सरकार के कार्यकाल के दौरान देवेन भारती कई अहम पदों पर तैनात रहे थे। वह गढ़चिरौली में SP के रूप में भी तैनात थे और बाद में उन्होंने अमरावती और अकोला सहित महाराष्ट्र के कई जिलो में बतौर SP सेवाएं दीं। 1998 से 2003 के बीच उन्हें खुफिया विभाग में भी सेवाएं दीं। 29 साल के करियर में देवेन भारती ज्यादातर मुंबई शहर में पोस्टेड रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान, उन्हें कुछ महीनों के लिए संयुक्त आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया और बाद मे महाराष्ट्र पुलिस के ATS प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। देवेन भारती आज शाम को मुंबई के पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे।
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.