छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों के ढेर होने पर गृहमंत्री ने थपथपाई सुरक्षाबलों की पीठ,बताया कब तक नक्सलमुक्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों को गुरुवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद 22 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया। इस सफलता के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सुरक्षाबलों की पीठ थपथपाई है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इसे नक्सल मुक्त भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि तमाम सुविधाओं के बाद भी जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। साथ ही उन्होंने एकबार फिर दोहराया कि अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री ने सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए। मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस (निर्दयी) अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।’ बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अंतर्गत बीजापुर, सुकमा और दंतेवड़ा जिलों के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान काफी बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में DRG का एक जवान भी शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 22 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान भी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading