सरकार बनने के एक महीने के अंदर महायुति में नया झगड़ा क्यों शुरू हो गया?

Mahayuti internal rift Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद से ही महायुति के दलों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी।

District Guardian Ministers Maharashtra Controversy: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बने हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि इस गठबंधन में शामिल दलों के बीच एक नए मुद्दे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। यह मुद्दा जिला संरक्षक मंत्री नियुक्त करने का है। महायुति की सरकार को महाराष्ट्र के 36 जिलों में जिला संरक्षक मंत्री नियुक्त करने हैं।

बताना होगा कि चुनाव नतीजों के बाद से ही महायुति के दलों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जोरदार जीत हासिल की थी। लेकिन पहले मुख्यमंत्री के चयन और फिर विभागों के बंटवारे को लेकर महायुति में शामिल दलों के बीच काफी किचकिच रही। विशेषकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी कुछ मांगों को लेकर अड़ गए थे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर एकनाथ शिंदे नाराज हो गए थे और अपने गांव चले गए थे। मुख्यमंत्री का मसला सुलझने के बाद विभागों का बंटवारा होने को लेकर भी इन तीनों दलों के बीच में काफी लड़ाई दिखाई दी और इस वजह से इस काम में 15 दिन से ज्यादा का वक्त लग गया। इससे यही संदेश गया कि विभागों के बंटवारे को लेकर इन दलों के बीच आपसी लड़ाई हो रही है और यह मलाईदार विभागों को हथियाना चाहते हैं। महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी को 20 मंत्री पद मिले जबकि शिवसेना और एनसीपी के क्रमशः 12 और 10 विधायक मंत्री बने हैं। अब बात करते हैं कि जिला संरक्षक मंत्री का पूरा मामला क्या है और यह पद इतना महत्वपूर्ण क्यों है कि तीनों दल अपने नेताओं को इस पद पर बैठाना चाहते हैं।

जिला संरक्षक मंत्री जिला योजना और विकास कमेटी (DPDC) की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। इस कमेटी में विधायक, सांसद और स्थानीय निकायों के चुने हुए सदस्य शामिल होते हैं। यह कमेटी राज्य सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक योजनाओं को तैयार करती है। पुणे की जिला परिषद के पूर्व सीईओ आयुष प्रसाद ने बताया कि DPDC को राज्य सरकार से फंड मिलता है और यह साल में दो बार मिलता है। यह राज्य के कुल बजट का 10% होता है। जिला संरक्षक मंत्री का पद उन नेताओं को दिया जाता है जो कैबिनेट स्तर के सीनियर नेता होते हैं। उनका काम जिले में विकास योजनाओं को लागू करवाना होता है। एक तरह से जिला संरक्षक मंत्री शासन और पार्टी मामलों के बीच ‘पॉइंट ऑफ कांटेक्ट’ के रूप में काम करते हैं।

अब बात करते हैं कि महायुति में शामिल दलों के बीच जिला संरक्षक मंत्री के पद पर नियुक्ति के लिए महाराष्ट्र के किन-किन जिलों में विवाद चल रहा है।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading