New Education Policy: अब साल में 2 बार होंगे ग्रेजुएशन और PG के एडमिशन, UGC ने जारी कर दिया आदेश!

2025-26 के शैक्षणिक सत्र से इसे शुरू करने का प्लान है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन सिलेबस में छात्रों को इससे राहत दी जाएगी। यूजीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि अब हर साल दाखिले की प्रक्रिया दो बार चलाई जाएगी। इससे उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले दौर में एडमिशन नहीं ले पाते हैं।

UGC order about New Education Policy: अब ग्रेजुएश और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को साल में दो बार एडमिशन लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए यूजीसी की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। नई शिक्षा नीति 2025 के तहत छात्रों के लिए इस बदलाव को लाया जा रहा है। हायर एजुकेशन ले रहे छात्रों को साल में दो बार एडमिशन लेने का विकल्प मिल पाएगा। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) के तहत इसका फायदा मिलेगा। 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से इसे शुरू करने का प्लान है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन सिलेबस में छात्रों को इससे राहत दी जाएगी। यूजीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर कहा है कि अब हर साल दाखिले की प्रक्रिया दो बार चलाई जाएगी। इससे उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश पहले दौर में एडमिशन नहीं ले पाते हैं। इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों को किसी भी कोर्स में दाखिले से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। पहले छात्रों को केवल एक बार एडमिशन का मौका मिलता था, लेकिन अब ये छात्र दूसरी बार भी आवेदन कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र और उन सभी छात्रों को फायदा मिलेगा, जो तकनीकी या व्यक्तिगत कारणों से पहली बार में आवेदन नहीं कर पाते।

साथ ही उन छात्रों को भी फायदा मिलेगा, जिनकी री-अपीयर होने के कारण वो दाखिले नहीं ले पाते। लेकिन परीक्षा देने के बाद विषय में अच्छे प्राप्त करने वाले छात्र अब दूसरी बार में दाखिला ले पाएंगे। जबकि उन्हें पहले पूरे वर्ष का इंतजार करना पड़ता था। यह विकल्प उन छात्रों के लिए है जो अपनी पढ़ाई को तेजी से पूरा करना चाहते हैं। गुड़गांव यूनिवर्सिटी के कुलपति दिनेश कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति पूरी तरह छात्रों के हित में बनाई गई है। इसका मकसद छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करना और उनकी उच्च शिक्षा में बाधाओं को समाप्त करना है। ऐसे में इस सत्र में जहां यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों में एनईपी को लागू कर दिया गया है तो वहीं अब अन्य कई बदलाव भी आने वाले नए सेशन में होंगे।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading