रांची के देवकमल अस्पताल में शनिवार तड़के इलाज के दौरान हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की मौत हो गई।
65 प्रतिशत जल चुकी अनीता को इलाज के लिए गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसडीएम पर ही अपनी पत्नी को जलाने का आरोप है। आरोप है कि गैर महिला से संबंध के कारण अपनी पत्नी को मारने के लिए उसके शरीर पर तेल उड़ेल कर आग लगा दी।
अनीता की मौत के बाद रांची में रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस से लेकर हजारीबाग तक हंगामा हुआ। स्वजन और आक्रोशित लोगों ने एडीएम को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस-प्रशासन पर अशोक कुमार को बचाने का आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाल कर हजारीबाग के लोहसिंघना थाना का घेराव किया।देर रात तक थाना को घेरे हुए थे। अनीता की मौत के बाद हंगामा शुरू हुआ। उसके भाई राजकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक कुमार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। इसकी सूचना रांची एसएसपी को दी गई। इसके बाद पोस्टमार्टम हुआ।
दूसरी तरफ इस मामले में मृतका के भाई ने लोहसिंघना थाने में एसडीएम7 अशोक कुमार और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि घटना के तीसरे दिन शनिवार शाम छह बजे तक एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। एसडीएम के सरकारी आवास में अनीता गुरुवार सुबह झुलस गई थीं।
![]()
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




