बिहार में कांग्रेस-RJD अलग-अलग लड़ेगी विधानसभा चुनाव? सांसद तारिक अनवर ने दिया जवाब

Bihar Assembly Election 2025: सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस इस बार फिर 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. आरजेडी बिहार में बड़ी पार्टी है और उसके ही नेतृत्व में चुनाव होगा। बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं. महागठबंधन के दलों ने भी संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है. इस बीच कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं के बीच कई मौकों पर खींचतान भी दिखाई दे रही है. इसको लेकर अब चर्चाएं ये भी हैं कि कांग्रेस-आरजेडी साथ में चुनाव लड़ेगी या अलग-अलग? इस पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने हाल ही में कहा है कि हर पार्टी अपना विस्तार चाहती है उसके लिए प्रयास करती हैं।उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला होने के बाद अपने-अपने क्षेत्र में हम काम करेंगे. इसमें एक-दूसरे पर आरोप या हमला करने की कोई जरूरत नहीं है. हमारा गठबंधन बिहार में पूरी तरह से मजबूत है।

हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

‘अभी गठबंधन का युग चल रहा है’।    कांग्रेस सांसद तारिक अनवर से पूछा गया कि क्या बिहार में कांग्रेस आरजेडी के भरोसे है? इस पर उन्होंने कहा कि अभी गठबंधन का युग चल रहा है. केंद्र में पीएम मोदी की सरकार चल रही है वो भी गठबंधन की सरकार है. उसी तरह से इंडिया गठबंधन है. इसमें भी 17-18 पार्टियां हैं. ज्यादातर प्रदेशों में भी गठबंधन युग चल रहा है जिसका मतलब है कि सभी पार्टियों को साथ लेकर चलना है। ‘आरजेडी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव’।      कांग्रेस सांसद ने साफ तौर पर कहा कि बिहार में आरजेडी बड़ी पार्टी है और उसके ही नेतृत्व में चुनाव होगा. सहयोगी दल के रूप में हम उनके साथ काम करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है कि कोई छोटा या बड़ा है. जब गठबंधन हो जाता है तो फिर हम सब एक-दूसरे के घोतक हो जाते हैं। वहीं थर्ड फ्रंट की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए तारिक अनवर ने कहा कि हम आरजेडी के साथ ही गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार हम 70 सीटों पर चुनाव लड़े थे. इस बार भी हमारी कोशिश यही रहेगी कि हम 70 सीटों पर दोबारा चुनाव लड़ें।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading