महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस की तैयारी में बीजेपी?

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के संपर्क में शरद पवार की पार्टी के नेता हैं, ऐसे में वो किसी भी वक्त या कुछ समय बाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह शरद पवार के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद अब एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस की तैयारी में है। जिसका खामियाजा शरद पवार की पार्टी एनसीपी को उठाना पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बीजेपी के संपर्क में शरद पवार की पार्टी के नेता हैं, ऐसे में वो किसी भी वक्त या कुछ समय बाद भाजपा का दामन थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह शरद पवार के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। क्योंकि एक तो पहले ही एनसीपी दो धड़ों में बंट चुकी है। दूसरा महा अघाड़ी की महाराष्ट्र में बड़ी हार हुई और तीसरा अगर शरद पवार के कुछ नेता बीजेपी का दामन थामते हैं तो यह पूर्व केंद्र मंत्री शरद पवार के लिए बड़ा झटका होगा। खबर है कि शरद पवार की पार्टी के कई सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं और वे पाला बदल सकते हैं। इन सांसदों का कहना कि प्रदेश की सत्ता पर भाजपा काबिज है और केंद्र में भी उसकी सरकार है। ऐसे में बीजेपी के साथ जाने से क्षेत्र का विकास करना आसान होगा।

बीजेपी नेता प्रवीण डारेकर ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के कई सांसद और विधायक हमारे संपर्क में हैं। खासतौर से शरद पवार के सांसद हमारे संपर्क में हैं। उनका कहना है कि विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इसी तरह कई सांसदों का कहना है कि कार्यकर्ताओं की ओर दबाव है कि बीजेपी के साथ चले जाएं ताकि क्षेत्र का विकास किया जा सके। डारेकर ने कहा कि सत्ता के बिना उचित विकास संभव नहीं है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और फिर फडणवीस की महाराष्ट्र सरकार तेजी से विकास करेगी।

Loading


Discover more from जन विचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

  महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर कैमूर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​ रविवार को मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति और…

Loading

Read more

Continue reading
बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

  *सिवान  में बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली*  बिहार में अपराधी एक बार फिर बेलगाम हो गए हैं ताजा मामला आज सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात…

Loading

Read more

Continue reading

Leave a Reply

You Missed

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिवरात्रि को ले कैमुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

बिहार में पत्रकार फिर अपराधियों के निशाने पर

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

जेल से रिहा होंगे पप्पू यादव, समर्थक गदगद

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

पटना नीट छात्रा का मामला गर्माया,पूर्व आईपीएस के घर पहुंची पुलिस

Discover more from जन विचार

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading