
उपचुनाव में जन सुराज ने महागठबंधन को पहुंचाया नुकसान:दो सीटों पर जोरदार प्रदर्शन, दो पर काटे वोट, इमामगंज में PK के प्रत्याशी को मिले 37,106 वोट
बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अग्नि परीक्षा थी पूरा देश या देख रहा था कि राजनीति में अच्छे अक्षरों को अपनी परख और समझ से पटखनी देने वाले और दलों को जीत हार का स्वाद चाहने वाले प्रशांत किशोर खुद अपनी पार्टी की कितनी नैया पार लगा पाते हैं उनके लिए यह एक सेमीफाइनल था लेकिन रिजल्ट आने के बाद पीके की जनसुरज वोटकटवा पार्टी के रूप में चर्चित हो गई इसके खास तथ्य भी हैं जिन्हें आगे आप पढ़ने के बाद जान जाएंगे की कैसे जन सुराज ने बीजेपी को फायदा व महागठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया। चुनाव परिणाम बताते हैं कि जन सुराज की वजह से RJD गठबंधन को भारी हार देखनी पड़ी है। बिहार विधानसभा उपचुनाव की 4 सीट पर हुए मतदान में महागठबंधन चारों खाने चित्त हो गया। जन सुराज ने महागठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाया। चुनाव परिणाम बताते हैं कि जन सुराज की वजह से RJD गठबंधन को भारी हार देखनी पड़ी है। जन सुराज ने दो सीटों पर जोरदार प्रदर्शन की, तो दो पर वोट काटे। इसके कारण महागठबंधन ने सीट गवां दिए।
इमामगंज सीट का हाल
सबसे हॉट सीट इमामगंज के आंकड़े बताते हैं कि जन सुराज ने RJD को भारी नुकसान पहुंचाया। जन सुराज के खाते में 37,106 वोट पड़े। जन सुराज को यहां सबसे अधिक वोट मिले। इमामगंज से HAM प्रत्याशी दीपा मांझी को 5,945 वोट से जीत मिली। राजद प्रत्याशी के खाते में 47,490 वोट मिले।
बेलागंज सीट का हाल
बेलागंज से JDU की मनोरमा यादव ने जीत दर्ज की। मनोरमा ने 21 हजार 391 वोट से जीत हासिल की है। मनोरमा देवी इस बार सबसे अधिक वोट से जीत हासिल करने वाली उम्मीदवार बनी हैं। इधर, बेलागंज सीट पर जन सुराज को 17 हजार 285 वोट मिला। वहीं RJD को 51 हजार 993 वोट से संतुष्ट करना पड़ा। जनसुराज की वजह से राजद ने सीट गवां दी।
तरारी सीट का हाल
तरारी सीट पर जन सुराज वोट कटवा के रूप में सामने आया है। जन सुराज को कुल 5,622 वोट मिला है। यहां पार्टी को सबसे कम वोट मिला। जबकि राजद गठबंधन माले को 64 हजार 143 वोट मिले। तरारी से भाजपा ने 10 हजार 612 वोट से जीत हासिल की है, यहां भी जन सुराज ने राजद गठबंधन को नुकसान पहुंचाया है।
रामगढ़ सीट का हाल
रामगढ़ से भाजपा ने 1,362 वोट से जीत हासिल की है। जन सुराज ने यहां भी वोट कटवा के रूप में RJD को यहां भी जबरदस्त नुकसान पहुंचाया। जन सुराज को रामगढ़ सीट पर 6,513 वोट मिले, जबकि RJD प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गए। बसपा ने यहां BJP को कड़ी टक्कर दी। बसपा 60 हजार 895 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
यादव–मुस्लिम बहुल सीट तक नहीं बचा पाई RJD:मुस्लिम वोटों में जनसुराज की सेंधमारी, कहां चूक गए तेजस्वी यादव
बड़े परिवर्तन की बात ईसलिए भी है क्योंकी यह महागठबंधन के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि इन 4 में से 3 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा था। अगर इसे 2025 के सेमीफाइनल मन भी ले तो यह तय हो जाता है कि 2025 में जनता क्या चाहती है हालांकि चुनाव में कब कौन सी लहर किधर निकल जाए कोई नहीं जानता इसलिए 25 के चुनाव में कौन बाजी मारेगी यह सभी पार्टियों को मंथन करने की जरूरत है।
Discover more from जन विचार
Subscribe to get the latest posts sent to your email.